हर नई शुरुआत थोड़ा डराती है, पर याद रखो सफलता मुश्किलों के पास ही नजर आती है। – आचार्य चाणक्य
खुश रहने का मतलब यह नहीं कि सब कुछ ठीक है, बल्कि इसका मतलब यह है कि अपने दुखों के ऊपर जीवन जीना सीख लिया है। – आचार्य चाणक्य
जब जीवन के बारे में सोचो तब यह सदैव याद रखना कि, पछतावा अतीत बदल नहीं सकता, और चिंता भविष्य को सवार नहीं सकती, एकाग्रता से किया गया परिश्रम ही वास्तविक चमत्कार करता है। – आचार्य चाणक्य
भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम इंसान को जीवन में बहुत कुछ सीखा जाता है। – आचार्य चाणक्य
जिसने हर क्षण को महोत्सव बनाया हो, जिसकी शिकायतें कम हो, और जिसने हर छोटी उपलब्धि के लिए भी ईश्वर का धन्यवाद किया हो, ऐसे व्यक्ति को दुख का आभास बहुत ही कम होता है।– आचार्य चाणक्य
इच्छाएं मनुष्य को जीने नहीं देती, और मनुष्य इच्छाओं को कभी मरने नहीं देता।– आचार्य चाणक्य
तुम समय को रोक नहीं सकते, परंतु समय को बर्बाद न करना सदैव तुम्हारे नियंत्रण में ही है।– आचार्य चाणक्य
सरल को कठिन बनाना आसान है, परंतु कठिन को सरल बनाना मुश्किल, और जो कठिन को सरल बनाना जानता है, वह व्यक्ति विशेष है।– आचार्य चाणक्य
अहंकार उसी को होता है, जिसे बिना मेहनत के सब कुछ मिल जाता है, मेहनत से सुख प्राप्त करने वाला व्यक्ति, दूसरों की मेहनत का भी सम्मान करता है।– आचार्य चाणक्य
बीस वर्ष की आयु में व्यक्ति का जो चेहरा रहता है, वह प्रकृति की देन है, तीस वर्ष की आयु का चेहरा जीवन के उतार-चढ़ाव की देन है, लेकिन पच्चास वर्ष की आयु का चेहरा व्यक्ति की अपनी कमाई है।।– आचार्य चाणक्य